• Tue. Jul 7th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Jul 7, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने के बाद प्रदेशभर में बारिश का दौर लगातार जारी है। बीते दिनों कई इलाकों में तेज बारिश और बौछारें देखने को मिलीं। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार प्रदेश के कई जनपदों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है।