
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों को 25 जुलाई तक मूलभूत सुविधाएं पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली पावन कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गया है। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ियों की कटाई, सफाई और अन्य आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। लिब्बरहेड़ी से मोहम्मदपुर झाल और उत्तरा टेक कॉलेज से कलियर मार्ग तक विशेष अभियान चलाकर झाड़ियों की कटाई और सफाई कराई जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित और सुगम पैदल मार्ग उपलब्ध कराया जा सके, प्रशासन का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी, जिससे लाखों शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े
