• Wed. Jul 8th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

मानसून में मलेरिया खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मलेरिया रोकथाम के लिए अपील जारी

Jul 8, 2026

पलवल: मानसून के मौसम में बढ़ते मलेरिया के खतरे को देखते हुए पलवल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने जिलेवासियों से मलेरिया की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक मलेरिया के दो मामले सामने आए हैं।

सिविल सर्जन ने कहा कि मलेरिया संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, पसीना आना, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और दस्त शामिल हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। उन्होंने बचाव के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने और सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने की सलाह दी। साथ ही नालियों की सफाई, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराने की अपील की है।