• Wed. Jul 8th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

मानसून को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई प्रशासन की निगरानी

Jul 8, 2026

देहरादून: मानसून की सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने भूस्खलन संभावित मार्गों पर मशीनों की तैनाती, राहत और बचाव दलों की उपलब्धता तथा कंट्रोल रूम की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की है। अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहकर स्थिति पर नजर रखने और किसी भी आपात सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक जोखिम नहीं लेने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मानसून के पूरे सीजन में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य किया जा सके।