
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग विधानसभा के नगर पंचायत समोदा में 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की।
साथ ही जवाहर उत्कर्ष योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, अपने संबोधन में सीएम साय ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात पर बधाई देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की सराहना की, इसके साथ ही उन्होंने समोदा स्कूल में अहाता निर्माण, नगर पंचायत भवन में प्रथम तल निर्माण, तुलसी हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन और ग्राम रीवा में 4 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉप डैम निर्माण की घोषणा भी की।
