
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को कबीरधाम जिले के दौरे के लिए रायपुर से रवाना हुए। यहां वे भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत में अपने कबीरधाम दौरे की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने पंडवानी की प्रसिद्ध लोक कलाकार तीजन बाई के निधन को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित थ्रीडी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। हादसे की जांच कराई जा रही है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।
