• Wed. Jul 8th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नर्सिंग कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं से सीधा संवाद कर जानीं व्यवस्थाएं

Jul 8, 2026

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मंगलवार को महामाया चौक स्थित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, हॉस्टल, मेस और मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सीधे क्लासरूम में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों की उपस्थिति, सिलेबस की स्थिति और पढ़ाई में आने वाली दिक्कतों के बारे में विस्तार से पूछा। इसके बाद कलेक्टर हॉस्टल पहुंचे, जहां उन्होंने कमरों की सफाई और आवासीय व्यवस्थाओं को करीब से देखा। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने मेस का भी रुख किया। उन्होंने वहां बन रहे भोजन की गुणवत्ता और मेन्यू की स्वयं जांच की। अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि बारिश की वजह से कक्षाओं की दीवारों पर सीलन आ गई है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।