
रांची नगर निगम की अहम बोर्ड बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई । बैठक में सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, वेंडर पुनर्वास, सड़क-नाली निर्माण और नगर निगम में फंड की कमी जैसे विषय प्रमुख रहे।
बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, विधायक सीपी सिंह, महापौर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त और सभी 53 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि फंड की कमी के बावजूद सांसद, विधायक सहयोग और सीएसआर फंड के माध्यम से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द फंड उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने वेंडर्स के लिए स्थायी बाजार, रात्रि बाजार, ओपन जिम और यातायात व्यवस्था सुधारने के सुझाव दिए। राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने जलजमाव, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
