• Sat. Jul 11th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

सीएम सैनी की पहल, तालाबों का हो रहा कायाकल्प, अमृत सरोवर से बदलेगी पलवल के गांवों की तस्वीर

Jul 11, 2026

पलवल: हरियाणा में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए अमृत सरोवर मिशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया है।

पलवल जिले में भी इस योजना के तहत 10 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 24 तालाबों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया गया है। इनमें पलवल, होडल, हथीन, बडौली और पृथला ब्लॉक के तालाब शामिल हैं।इन अमृत सरोवरों को सिर्फ जल संरक्षण का माध्यम नहीं बनाया गया, बल्कि इनके आसपास पक्के रास्ते, बेंच, स्ट्रीट लाइट और पौधारोपण कर सुंदर पार्क के रूप में विकसित किया गया है अधिकारियों के मुताबिक इन तालाबों से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और भूजल स्तर में सुधार आएगा। वहीं मनरेगा के जरिए ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी इस पहल को गांवों के विकास के लिए लाभकारी बताया है।