• Sat. Jul 11th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

भीरी में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, 67 शिकायतों में 55 का हुआ निस्तारण

Jul 11, 2026

रुद्रप्रयाग: सेवा, सुशासन और समर्पण अभियान के तहत रुद्रप्रयाग जिले के भीरी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, जनता की ओर से दर्ज 67 शिकायतों में से 55 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीरी में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने की। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान करना और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। वहीं सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है।