• Tue. Jul 7th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

देवास में भाजपा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, मंत्री प्रहलाद पटेल ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को किया याद

Jul 7, 2026

देवास जिले के क्षिप्रा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे शामिल हुए। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया और भाजपा की वैचारिक नींव को उनके विचारों से जुड़ा बताया।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और पहले अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जिन राष्ट्रीय मुद्दों को देश के सामने रखा, भाजपा आज उन्हीं विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल और कश्मीर को भारत के साथ मजबूती से जोड़ने में डॉ. मुखर्जी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।