• Sat. Jul 11th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

पलवल में डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Jul 11, 2026

पलवल में डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा सरकार जुलाई महीने को डेंगू रोको माह के रूप में मना रही है। इसके साथ ही हर रविवार को सूखा दिवस यानी ड्राई डे मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।

यह मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है। लोगों से अपील की गई है कि कूलर, टंकी, गमले और अन्य जगहों पर पानी जमा न होने दें। डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पलवल सहित हरियाणा के सभी जिला अस्पतालों में प्लेटलेट्स की सुविधा मुफ्त उपलब्ध है। लोगों से डेंगू रोकने के लिए घर और आसपास सफाई रखने की अपील की गई है।