• Sat. Jul 11th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

कोचिंग सेंटर्स पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी में लापरवाही, चार कोचिंग सेंटर सील

Jul 11, 2026

पानीपत: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुई आगजनी की घटना के बाद पानीपत जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को बिशनस्वरूप कॉलोनी में चल रहे चार बड़े कोचिंग सेंटरों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने औचक जांच की। इस दौरान जिला दमकल अधिकारी और पुलिस टीम भी मौजूद रही। जांच में सामने आया कि कई कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी और आपातकालीन निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। प्रशासन के अनुसार इन सेंटरों को पहले भी सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन सुधार नहीं किया गया। इसके बाद एंबिशन और उड़ान एकेडमी समेत चार सेंटरों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ संचालकों ने आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाल दिया और खुद मौके से चले गए। प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।