
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 270 रनों से जीत हासिल की। इस मुकाबले में मोगा की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार नेतृत्व किया।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम के सामने 456 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, जिसे हासिल करने में इंग्लैंड की टीम नाकाम रही। यह पहली बार है जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच में इतनी बड़ी जीत दर्ज की है। हरमनप्रीत कौर के पिता हरमोहिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही हरमन को क्रिकेट का शौक था और आज वह लगातार देश और दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत और एकजुट होकर किए गए प्रदर्शन का नतीजा है। परिवार ने लाइव मैच देखा और इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई।
